फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pradhan angry over recovery in the name of record verification

Fatehpur News: अभिलेख सत्यापन के नाम पर वसूली पर भड़के प्रधान

Wed, 27 Dec 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 27 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Pradhan angry over recovery in the name of record verification
हसवा। अभिलेखीय जांच के नाम पर हो रही वसूली पर ग्राम प्रधानों ने ब्लाक प्रमुख से मिलकर विरोध जताया। कहा कि सोशल आडिट होने के बाद दोबारा उसी का आडिट करना न्यायसंगत नहीं है। प्रधानों ने ब्लाक प्रमुख विकास पासवान को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत क्षेत्र व सहकारिता के लिए लेखा परीक्षक आडिट करते हैं। प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष नितिन शुक्ला ने कहा कि जब सोशल आडिट हो चुका है, तो उसी कार्य का दोबारा आडिट नहीं होना चाहिए। मनरेगा में समस्त भुगतान के श्रमांश एवं सामग्री का भुगतान विकास खंड स्तर से किया जाता है। आय व्यय का विवरण मनरेगा पोर्टल पर दर्ज है। अब आडिट टीम प्रति ग्राम पंचायत वसूली पर अड़ी है। इसका ग्राम प्रधानों विरोध करते हैं। ब्लाक प्रमुख ने बताया कि इसकी शिकायत शासन स्तर पर की जाएगी। एक काम का बार बार आडिट करना प्रधानों का शोषण है। ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि तिथि निश्चित करके केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मिला जाएगा। इस मौके पर अनूप यादव, बलवीर सिंह, प्रदीप सिंह, श्रवण कुमार, हरिश्चंद्र एडवोकेट, दीपक, कैलाश शिवहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

......इनसेट:-
दो माह पहले हो चुका राज्य वित्त का आडिट
- इससे पहले राज्य वित्त व पंद्रहवां वित्त का आडिट हो चुका है। इसमें आय व्यय का ब्योरा व अभिलेखीय सत्यापन कराया जा चुका है। इसमें भी प्रधानों को धनराशि देनी पड़ी थी। तीन माह पहले मनरेगा डीडीओ के निर्देश में पांच सदस्यीय टीम ने भौतिक एवं स्थलीय सत्यपान कर अभिलेख चेक किए थे। इसी बात को लेकर प्रधानों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......... बयान:-
- उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आडिट टीम अभिलेखीय परीक्षण कर रही है। वसूली की बात सामने आएगी तो इसकी जांच कराई जाएगी। प्रमोद चंद्रौल, डीडीओ
......................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed