फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pradhan and former Pradhan clashed during investigation of possession

Fatehpur News: कब्जे की जांच के दौरान प्रधान और पूर्व प्रधान भिड़े

Fri, 14 Feb 2025 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Pradhan and former Pradhan clashed during investigation of possession
हुसैनगंज। कब्जे की शिकायत की जांच करने पहुंची टीम के सामने गुरुवार को प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस ने दोनों का चालान किया है।
विज्ञापन

भिटौरा ब्लॉक के रसूलपुर की पूर्व प्रधान राजकुमारी ने प्रधान के खिलाफ विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की थी। शिकायत की जांच करने एडीओ पंचायत शांतिशरण सिंह सहनीपुर गांव पहुंचे थे। एडीओ ने शिकायतकर्ता को गांव के खेल के मैदान के पास बुलाया। पूर्व प्रधान अपने पति विजय पटेल के साथ मौके पर पहुंची । वर्तमान प्रधान जितेंद्र साहू भी पहले से मौजूद थे। आरोप है कि पूर्व प्रधान पति विजय जांच में बाधा डाल रहे थे। मना करने पर आग बबूला हो गए। इसी बात को लेकर प्रधान जितेंद्र साहू व विजय पटेल के बीच गाली-गलौज के साथ हाथापाई होने लगी। लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। मामला बढ़ता देख अधिकारी बिना जांच पड़ताल के वापस चले गए। असनी चौकी इंचार्ज रविकांत ने बताया कि ग्राम समाज की परती जमीन के कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। प्रधान के खिलाफ घपले की जांच करते समय वाद विवाद हुआ है। दोनों पक्षों पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed