फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   pradaan hatya kandme police na aaropiyo ko choda

प्रधान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपियों को छोड़ा

Thu, 11 Jun 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
pradaan hatya kandme police na aaropiyo ko choda
हसवा। थरियांव थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में हुई पूर्व प्रधान की हत्या में गिरफ्तार किए नामजद आरोपियों को पुलिस ने छोड़ दिया है। पुलिस का कहना है कोई भी साक्ष्य आरोपियों के पक्ष में नहीं मिला है । उधर, मृतक के परिजन आरोपियों को छोड़े जाने पर जमकर बिफरे।
विज्ञापन

बतादें कि बीती 27 मई को फरीदपुर के पूर्व प्रधान शिवशंकर की गोलीमार कर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी राजरानी नें गांव के प्रधान जयसिंह समेत चार लोगों को नामजद किया था। थरियांव थाना प्रभारी ने सभी को पकड़ कर बारह दिन तक पूछताछ करते रहे। साक्ष्य के अभाव में पुलिस ने चारों को छोड़ दिया है। हालांकि चारों अभी तक गांव नहीं आये। मृतक का बेटा चमन सिंह पुलिस के इस फैसले पर बिफर पड़ा। उसका कहना है कि नामजद होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को जेल नहीं भेजा है। थरियांव थानाध्यक्ष विनोद गौतम का कहना है हत्या होने के बाद चार घंटे तक उच्चाधिकारी मौके पर रहे। अचानक दूसरे दिन नामजद रिपोर्ट करा दिया। कहा कि बहुत जल्द खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन

सियासी समीकरणों में उलझी पुलिस
हसवा। पूर्व प्रधान शिवशंकर की हत्या के खुलासा में सियासी समीकरणों में पुलिस उलझ गयी है। राजनीतिक दबाव में पुलिस खुलकर काम नही कर पा रही है। यही वजह है कि पुलिस की गिरफ्त से आरोपी दूर है। इस केस में जिले के कई सत्तासीन लगातार पुलिस पर दबाव बना रहे हैं। इसके कारण पुलिस संदिग्धों से पूछतांछ और दबिश देने से फिलहाल बच रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह खुलासे के बहुत नजदीक है। उधर, एसओजी भी काल डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed