{"_id":"6ae4d977e182f043fc04022a","slug":"power-out-at-chc-for-three-days-patients-face-hardship-as-x-ray-services-come-to-a-halt-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-165481-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सीएचसी की तीन दिन से बत्ती गुल, एक्सरे जांच ठप होने से मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सीएचसी की तीन दिन से बत्ती गुल, एक्सरे जांच ठप होने से मरीज परेशान
विज्ञापन
फोटो-19-सीएचसी सरांय खालिस में खड़े मरीज। संवाद
असोथर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरांय खालिस में बिजली संकट के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। तीन दिन से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण एक्सरे जांच ठप पड़ी है।
वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इन्वर्टर में नई बैटरी लगवाई गई, लेकिन इससे भी एक्सरे मशीन नहीं चल पा रही है। वहीं, तकनीकी खराबी के चलते जेनरेटर भी बंद है। ऐसे में जांच कराने पहुंच रहे मरीजों को बिना एक्सरे कराए लौटना पड़ रहा है।
शुक्रवार को एक्सरे कराने पहुंचे कई मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग सरकारी अस्पताल में इलाज की उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन यहां जरूरी जांच की सुविधा भी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
एक्सरे कक्ष में डॉ. पूनम भी मौजूद नहीं मिलीं। असोथर निवासी ननका, प्रताप नगर चौराहा निवासी विजय बहादुर और मनोज कुमार ने स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि सीएचसी में जरूरी सुविधाओं का अभाव है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. देवराज ने बताया कि तीन दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। इन्वर्टर में नई बैटरी लगवाई गई है, लेकिन जेनरेटर में तकनीकी खराबी के कारण वह भी नहीं चल पा रहा है।