फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Power cuts along with heat increased the trouble

Fatehpur News: गर्मी के साथ बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी

Tue, 08 Apr 2025 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Power cuts along with heat increased the trouble
फतेहपुर। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. वसीम खान ने बताया कि मंगलवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। असंतुलित पर्यावरण से तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अप्रैल की शुरुआत से पारा बढ़ना शुरू है। चिलचिलाती धूप का कहर अभी आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

सोमवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान राहगीरों को जहां भी छाया मिली, वहीं पर बैठ गए। हाईवे में मालवाहक वाहनों की लाइनें लगी रही। सुबह से ही बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। भीषण गर्मी में बिजली कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है। सुबह से शाम तक शहर में 24 घंटे में आठ से 10 बार बिजली कट रही है। वहीं रात में बिजली कटने से लोगों की नींद हराम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर केके पांडेय ने बताया कि इस समय अस्पताल में पेट, वायरल बुखार संबंधी रोगियों की संख्या बढ़ी है। इस समय दोपहर में सीधे धूप के संपर्क में आने से बचाव करना चाहिए। तेज धूप से जाने के बाद तुंरत ठंडा पानी से पीने से परहेज करें।
..............................
ऐसे करें बचाव:-
- आवश्यक होने पर ही घर से बाहर जाएं।
- शरीर के अधिक से अधिक अंग कपड़े से ढकें।
- पसीना सोखने वाले मोटे काटन के कपड़े पहनें।
- दिनभर में कम से चार लीटर पानी पीएं।
- बासी और अधिक मिर्च-मसाले वाले भोजन से परहेज करें।
- बाहर की खान पान सामग्री का सेवन न करें।
- किसी तरह की शिकायत होने पर कुशल डाॅक्टर से संपर्क करें।
.......................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed