फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Postman stole Rs 1 lakh by giving fake post office papers

Fatehpur News: पोस्टमैन ने डाकघर के फर्जी कागज देकर एक लाख हड़पे

Mon, 03 Mar 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Postman stole Rs 1 lakh by giving fake post office papers
फतेहपुर। 10 साल में चार गुना रकम का झांसा देकर पोस्टमैन ने महिला से एक लाख की रकम हड़प ली। आरोप है कि डाकघर के फर्जी सावधि जमा पत्र दिए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी आबूनगर निवासी शमा परवीन ने बताया कि पोस्टमैन श्यामलाल उसके पिता का अच्छा मित्र था। पोस्टमैन ही पिता के रुपये डाकघर में जमा करते व निकलाते थे। पिता की मौत के बाद 2012 में श्यामलाल ने डाकघर में 10 साल में रकम चार गुना की स्कीम बताकर एक लाख रुपये जमा कराए थे। सावधि जमा पत्र अंग्रेजी में थे। वह पढ़ी लिखी नहीं है। 10 साल पूरे होने पर पोस्टमैन टरकाने लगा। फोन उठाना बंद कर दिया। घर शिकायत लेकर पहुंचे। जहां श्यामलाल घर से बाहर नहीं निकला। डाकघर से पता लगा कि पोस्टमैन ने फर्जी सावधि जमा पत्र दिए थे। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कर रुपये दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed