{"_id":"69386e735513748a6506e207","slug":"porter-riding-on-loader-dies-after-hitting-head-on-overhead-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-145298-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ओवरहेड से सिर टकराया, लोडर सवार पल्लेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ओवरहेड से सिर टकराया, लोडर सवार पल्लेदार की मौत
विज्ञापन
धाता। थाना क्षेत्र के जाम गांव में रविवार शाम धान लदे लोडर में बैठे पल्लेदार का ओवरहेड से सिर टकराने से मौत हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर परिजन शव घर पर रखे रहे थे। परिजनों ने मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार किया।
जाम गांव निवासी पल्लेदार वीरेंद्र पासवान (27) गांव के ही एक अनाज व्यापारी की धान लदी लोडर के ऊपर बैठकर अझुवा मंडी रहे थे। जाम रोड पर पीडब्ल्यूडी के लगे ओवरहेड में वीरेंद्र का सिर टकरा गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कौशांबी जिले के मंझनपुर जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। गांव में शव देर शाम पहुंचा। परिजनों ने व्यापारी से मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। पत्नी संगीता देवी ने थाने में प्रार्थना पत्र व्यापारी के खिलाफ लापरवाही से काम कराने का आरोप लगााया। पुलिस के समझाने पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया है। उसकी दो बेटियां व एक बेटा है। थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।