{"_id":"5fbffdf88ebc3ea360758dba","slug":"polytechnic-student-hanged-himself-fatehpur-news-knp5965098143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटेक्निक की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिटेक्निक की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
मनीषा की फाइल फोटो - नासिरपीर मोहल्ले में आत्महत्या
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नासिरपीर मोहल्ले में पॉलीटेक्निक की छात्रा ने गुरुवार को कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शाम को दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। बिस्तर से सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करना छात्रा ने लिखा है। आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल की जांच शुरू की है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
नासिरपीर मोहल्ले के रामनरेश सिंह के मकान पर मनीषा सिंह (19) रहती है और पॉलीटेक्निक की पढ़ाई कर रही थी। पिता शिव सिंह यादव रेलवे फ्रेट कॉरीडोर में सुपरवाइजर हैं और परिवार समेत मिर्जापुर के चुनार में रहते हैं। शिव सिंह का पैतृक निवास बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का सीतापुर है। चार माह पहले खागा पॉलीटेक्निक में चयन के बाद पढ़ाई करने मनीषा आई थी। और रामनरेश के मकान में किराये पर रह रही थी। रामनरेश गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते हैं। रामनरेश की पत्नी और बेटी मकान के दूसरी मंजिल में रहती हैं।
मनीषा नीचे के कमरे में रहती थी। इनके अलावा दो एमआर परिवार किराये पर रहते हैं। सादीपुर मोहल्ले में मनीषा का रिश्ते में मामा विमल रहता है। विमल ने बताया कि वह दोपहर को मनीषा का हाल चाल लेने पहुंचा था। दरवाजा नहीं खुलने पर लौट आया था। इसके बाद शाम करीब छह बजे फोन मिलाया। उसका फोन नहीं उठने पर घर पहुंचा। मकान में रहने वाले लोगों से मनीषा के बारे में पूछताछ की। किसी ने दोपहर बाद से दरवाजा नहीं खुला देखा। विमल ने खिड़की का कांच तोड़ा तो छात्रा को फांसी के फंदे पर लटकता देखा।
विज्ञापन
कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सुसाइड नोट में छात्रा ने बीमारी से मौत होने की जानकारी दी है। परिजनों के आने के बाद मामले की जांच होगी। मोबाइल फोन से कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। उसकी किससे-किससे बात होती थी। व्हाट्सएप चैटिंग की भी जानकारी की जा रही है।