फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Politics over road repairs worth Rs 20 lakh, Akhilesh takes a dig at BJP

Fatehpur News: 20 लाख से सड़क की मरम्मत पर सियासत, अखिलेश ने कसा भाजपा पर तंज

Tue, 24 Feb 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Politics over road repairs worth Rs 20 lakh, Akhilesh takes a dig at BJP
फोटो-01-सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का ट्वीट। स्रोत सोशल मीडिया
फतेहपुर। खखरेरू क्षेत्र के ऐमापुर-रतनपुर मार्ग पर करीब 20 लाख रुपये की लागत से चल रहे मरम्मत कार्य को लेकर सियासत गरमा गई है। निर्माण की गुणवत्ता पर भाजपा विधायक कृष्णा पासवान की ओर से सवाल उठाए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि भाजपा सरकार में सड़क का मतलब धड़क-धड़क हो गया है। साथ ही आरोप लगाया कि सरकार में भ्रष्टाचार की परत मोटी है और अन्य कार्यों में भी भाजपाइयों की नीयत खोटी और छोटी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर विधायक कृष्णा पासवान से शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर वह शनिवार को मौके पर पहुंचीं। यहां सड़क के पैचवर्क का कार्य चल रहा था। विधायक ने खुद फावड़े से खोदाई की तो नीचे गिट्टी दिखाई पड़ी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए काम रुकवा दिया। हालांकि उनके जाने के कुछ देर बाद कार्य दोबारा शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को आधार बनाकर अखिलेश यादव ने भाजपा विधायक के आरोपों को ही सरकार के खिलाफ मुद्दा बनाया। उनकी पोस्ट जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक को कमीशन नहीं मिला इसलिए सड़क खोदवाई गई है। उनका कहना है कि ठेकेदार से समझौते के बाद काम फिर शुरू करा दिया गया। भाजपा सरकार में जनप्रतिनिधियों को छोटे-बड़े हर कार्य में कमीशन चाहिए और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से उन्हें कोई सरोकार नहीं है।

फोटो-01-सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का ट्वीट। स्रोत सोशल मीडिया

फोटो-01-सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का ट्वीट। स्रोत सोशल मीडिया

फोटो-01-सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का ट्वीट। स्रोत सोशल मीडिया

फोटो-01-सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का ट्वीट। स्रोत सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed