{"_id":"5e5c08578ebc3ec57377737d","slug":"political-fatehpur-news-knp5479815116","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार भाजपाईयों ने किसानों को बना दिया चौकीदार-अजय कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार भाजपाईयों ने किसानों को बना दिया चौकीदार-अजय कुमार
विज्ञापन
विजयीपुर(फतेहपुर)। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ब्लाक क्षेत्र के साहीपुर गांव में किसान जन जागरण अभियान से केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपने नाम के आगे चौकीदार लिखने वाले भाजपाइयों ने आज किसानों को चौकीदार बना दिया है। अन्ना मवेशियों से फसलों को बचाने के लिए किसान खेत में रात दिन रहकर रखवाली करते हैं। कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गन्ना व धान के किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिला है। किसानों में सरकार के प्रति आक्रोश है। किसानों की हर समस्या का समाधान कराने के लिए कांग्रेस संघर्ष करेगी। प्रदेश महासचिव राकेश सचान ने कहा कि तीन मार्च को स्थानीय तहसीलों में कांग्रेसी व किसान प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, शहर अध्यक्ष मोहसिन खान, अभिमन्यु सिंह, हेमलता पटेल, राजू लोधी, श्रवण गौड़, सुधाकर अवस्थी, पंकज गौतम, शमीम आलम, दिलीप बाजपेई, पियूष दीक्षित, रामप्रसाद कोरी, राजेंद्र यादव, अरविंद सिंह, अवधेश तिवारी मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का समर्थकों ने जगह-जगह स्वागत किया। भिशवाकांत तिवारी के नेतृत्व में थरियांव बाईपास, खागा बाईपास और किशनपुर कस्बा में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर सुनील तिवारी, शरद मौर्य, उदित अवस्थी, श्यामसुंदर तिवारी, सत्या शर्मा, गोलू द्विवेदी, राजी अवस्थी, मोहम्मद उस्मान मौजूद रहे।