{"_id":"62c9d2575dde0620a821c9ef","slug":"police-up-news-fatehpur-news-hatya-mahila-fatehpur-news-knp706728660","type":"story","status":"publish","title_hn":"fatehpurःदेवर ने भाभी को फावड़ा मारा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
fatehpurःदेवर ने भाभी को फावड़ा मारा, मौत
विज्ञापन
थरियांव। गांव केवटरा मजरे सातों जोगा में शनिवार देर शाम रानी देवी (55) पत्नी स्व. रामशरण निषाद के सिर पर देवर ने फावड़ा मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। असोथर पुलिस का कहना है कि फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आई है। देवर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
मृतका रानी देवी के पति की पांच वर्ष पहले दमा की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। देवर बल्ला की अपनी पत्नी की भी तकरीबन 10 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। दोनों अलग-अलग मकानों में रहते थे। रानी अपने मकान में दो बच्चों के साथ रहती थी। देर शाम भाभी व देवर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिस पर बल्ला ने भाभी रानी के सिर पर फावड़ा मारकर लहूलुहान कर दिया।
इसके बाद मौके से भाग निकला। शोर शराबा सुनकर पहुंचे पड़ोसी रानी को लेकर अस्पताल जाने लगे, तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रानी मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी। बड़ा बेटा रंजीत (20) सूरत में मजदूरी करता है और छोटा बेटा मनीष (15) मां के साथ मजदूरीे में हांथ बंटाता था। पुलिस का कहना है कि किस बात पर विवाद हुआ, पता किया जा रहा है।