फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police trying to trace the other accomplices from the arrested accused

Fatehpur News: हत्थे चढ़े आरोपी से बाकी साथियों का सुराग लगाने में जुटी पुलिस

Mon, 20 Oct 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Police trying to trace the other accomplices from the arrested accused
हुसैनगंज। घर से ई-रिक्शा लेकर निकले चालक का शव मिलने के बाद पुलिस सुरागरसी में जुटी है। हत्थे चढ़े एक आरोपी से घटना में शामिल रहे बाकी साथियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के देवरानार गांव निवासी ई-रिक्शा चालक नीरज निषाद (26) का शव रहिमालन पुरवा नहर के पास झाड़ियों से पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किया था। परिजन ने लूटपाट करने के बाद हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस ने कई संदिग्धों को उठाया था। इनमें एक आरोपी जमरावां का है। पुलिस हत्थे आरोपी से बाकी अन्य साथियों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी का आलोक पांडेय का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। लगातार सुरागरसी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पल-पल बदले परिजन के सुर, बमुश्किल हुआ अंतिम संस्कार
ई-रिक्शा चालक नीरज के शव का शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। शाम को शव घर लाया गया। परिजन ने हत्यारों की गिरफ्तारी किए जाने और मुआवजे की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। अफसरों के आश्वासन देने के बाद बमुश्किल परिजन राजी हुए। लेकिन रविवार सुबह फिर परिजन ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय पहुंचे और परिजन को आश्वासन दिया कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। तब कहीं जाकर रविवार दोपहर एक बजे गंगाघाट में ई-रिक्शा चालक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed