{"_id":"6917815e8d207fbf52051f79","slug":"police-traced-the-mobile-and-found-its-location-till-khakhreru-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-143975-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पुलिस ने ट्रेस किया मोबाइल, खखरेरू तक मिली लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पुलिस ने ट्रेस किया मोबाइल, खखरेरू तक मिली लोकेशन
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के गढ़ा में बैंक सेवा केंद्र चलाने वाले आलोक अग्रहरि की दुकान के सामने खड़ी उसकी बाइक में टंगा चार लाख 25 हजार रुपयों से भरा बैग टप्पेबाज लेकर भाग निकला था। बृहस्पतिवार को एसपी अनूप सिंह ने संचालक से पूछताछ की थी। शुक्रवार को पुलिस ने रुपयों भरे बैग में रखे मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की। जो खखरेरू के रास्ते कौशांबी तक मिली।
बुधवार सुबह बैंक सेवा केंद्र संचालक संग हुई टप्पेबाजी का खुलासा करने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। एसपी के निर्देश पर एसओजी टीम भी जाल बिछाते हुए सुरागरसी कर रही है। किशनपुर क्षेत्र में रहकर तहकीकात कर रही है।
इलाकाई लोगों से पुलिस और एसओजी पूछताछ कर रही हैं। 20 से अधिक लोगों को शक के आधार पर थाने बुलाकर पूछताछ की जा चुकी है। बैंक सेवा केंद्र संचालक आलोक के मुताबिक टप्पेबाजी की घटना के 20 मिनट बाद मोबाइल स्विच ऑन हुआ था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम के मुताबिक मोबाइल खखरेरू थाना क्षेत्र के पंचमई चौराहे तक ऑन था। थाना प्रभारी ने बताया कि सुरागरसी करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही टप्पेबाजी की घटना का खुलासा किया जाएगा।