{"_id":"6273e01e9041713a5606f352","slug":"police-sucide-tree-fatehpur-news-knp6950152118","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने बबूल के पेड़ पर लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने बबूल के पेड़ पर लगाई फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद। युवक का शव पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि परिजन सुसाइड का कोई कारण नहीं बता सके हैं। जांच की जा रही है।
कलाना गांव निवासी संतोष कुमार (22) मजदूरी करता था। बुधवार की शाम संतोष बिना बताए घर से गायब हो गया। रात भर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह जब गांव के लोग अपने खेतों के लिए निकले तो सिठर्रा रोड स्थित बबूल के पेड़ से संतोष का शव लटकते देखा।
उन्होंने संतोष के घरवालों को सूचना दी। परिजन बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। पिता विजय कुमार की सूचना पर जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने बताया कि संतोष अविवाहित था।