फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police sent drug peddler to jail after video went viral

Fatehpur News: वीडियो वायरल के बाद मादक पदार्थ विक्रेता को पुलिस ने जेल भेजा

Thu, 25 May 2023 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Police sent drug peddler to jail after video went viral
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। ज्वालागंज पुलिस चौकी के पीछे से मादक पदार्थ बिक्री का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने विक्रेता को गिरफ्तार किया है। हालांकि संचालक पकड़ से दूर है। वहीं वर्मा चौराहे की भांग दुकान से मादक पदार्थ बिक्री का गुरुवार को भी एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने थानेदारों को मादक पदार्थ विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके बाद धड़ाधड़ दुकानें बंद हो गईं।

पुलिस चौकी के पीछे वीडियो वायरल होने के बाद राधानगर थाना क्षेत्र के रमवां निवासी संतोष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी जिस स्थान से गांजा बिक्री करता था, उस जगह पर दुकान में ताला लगवाकर पुलिस ने तखत पलटा दिया है। हालांकि चर्चा रही कि दुकान का संचालक फरार है। वह चौकी के पीछे से दूसरे लोगों की मदद से अभी भी गांजा बिकवा रहा है। संचालक वैध और अवैध रूप से राधानगर थाने के अंदौली पुलिया, खागा समेत कई जगहों पर मादक पदार्थ की दुकानों का संचालन करा रहा है। आबकारी विभाग गांजा बिक्री को लेकर मौन है। आबकारी निरीक्षक रॉबिन आर्या ने बताया कि संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed