{"_id":"694c3ed23731c9268b02b4c0","slug":"police-searched-for-the-girl-in-the-forest-with-a-drone-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-146179-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पुलिस ने जंगल में ड्रोन से की बच्ची की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पुलिस ने जंगल में ड्रोन से की बच्ची की तलाश
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के पिपरहा डेरा मजरे महावतपुर असहट गांव में 20 दिसंबर से लापता बच्ची का सुराग न मिलने पर पुलिस ने बुधवार को जंगल में ड्रोन से तलाश की। बच्ची के घर के आसपास करीब 800 मीटर के दायरे में ड्रोन से लगभग तीन घंटे तक खोजबीन की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस टीम लौट आई।
गांव निवासी शोभान निषाद की पांच वर्षीय पुत्री बिट्टी देवी शनिवार को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। परिजन ने काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर सोमवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि ड्रोन की मदद से करीब तीन घंटे तक खोजबीन की गई, लेकिन अभी कोई सुराग नहीं मिला है। बच्ची की तलाश लगातार जारी है।