फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police removed Chatta, women protested

जेसीबी के सामने खड़ी हुईं महिलाओं को पुलिस ने खदेड़ा

Tue, 14 Jul 2020 08:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Police removed Chatta, women protested
ज्वालागंज घोसियाना में जेसीबी के सामने खड़ी महिलाएं। - फोटो : FATEHPUR
पुलिस ने हटवाया चट्टा, महिलाओं ने किया विरोध
विज्ञापन

फतेहपुर। घोसियाना मोहल्ले में संचालित चट्टा को मंगलवार दोपहर प्रशासन ने जेसीबी लगाकर ध्वस्त करा दिया। यहां बंधे मवेशियों के खूंटे उखाड़ दिए। सालों से काबिज चट्टा संचालक महिलाएं जेसीबी के सामने खड़ी हो गईं तो उन्हें लाठी पटककर खदेड़ दिया। महिलाओं के परिवार के तीन लोगों को पुलिस ने आबादी में चट्टा संचालन और धोखाधड़ी के आरोप में चार जुलाई को जेल भेजा था।
मोहल्ले में करीब साढ़े तीन बीघा जमीन है। कुछ जमीन कब्रिस्तान की है और बाकी पर सालों से भैंस चट्टे चल रहे थे। जमीन को लेकर पुत्तन और जब्बारून निशां पत्नी अब्दुल गफ्फार के बीच विवाद है। जब्बारून निशां पक्ष से अभिषेक शुक्ला निवासी सिविल लाइन ने कुछ जमीन का बैनामा कराया था। अभिषेक ने आबादी की जगह पर चट्टा संचालन का विरोध करते हुए इसे हटवाने के लिए एसडीएम सदर से मांग की थी।
विज्ञापन

एसडीएम ने तहसीलदार सदर विदुषी सिंह से जांच कराई तो पता चला कि पुत्तन और जब्बारुन निशां के बीच मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट ने पुत्तन को इस जमीन पर हस्तक्षेप न करने को कहा है। इसके बाद भी उसने चट्टा शुरू कर दिया। कई बार हटाने के बाद भी चट्टा चलाया जा रहा है। एसडीएम के आदेश पर कोर्ट के आदेश का पालन कराने को शहर कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक ओम प्रकाश, महिला थाने की प्रभारी नमिता सिंह समेत भारी पुलिस बल जेसीबी लेकर मंगलवार को पहुंचे। टीम ने रस्सियां काटकर मवेशियों को खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी अतिक्रमण ढहाने लगी। यह देखकर पुत्तन पक्ष की महिलाएं जेसीबी के सामने खड़ी हो गईं। पुलिस लाठी डंडे पटककर इनको खदेड़ दिया। इसके बाद भी उनके बार-बार आगे आने से अफरा तफरी की स्थिति रही। बता दें कि पुलिस ने चट्टा संचालन के मामले में चार जुलाई को पुत्तन, रईश, शाहबे आलम को जेल भेजा था। कुल सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुत्तन की पत्नी खातून का आरोप है कि उनका जमीन पर सालों से कब्जा है।

प्रशासन जबरन भूमाफियाओं से मिलीभगत कर कब्जा करवा रहा है। एसडीएम प्रमोद झा ने बताया कि जमीन पर कोर्ट के आदेश के मुताबिक कार्रवाई की गई है। किसी को कब्जा नहीं कराया गया है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस बल मौके पर तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed