फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police open history sheets for nine criminals.

Fatehpur News: नौ अपराधियों की पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट

Sun, 05 Jul 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Police open history sheets for nine criminals.
फतेहपुर। विभिन्न थानों की पुलिस ने चोरी, लूट, नकबजनी और गोकशी के नौ आरोपियों की रविवार को हिस्ट्रीशीट खोली है। इन सभी के खिलाफ जनपद समेत अन्य जिलों के विभिन्न थानों में 53 से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस ने निगरानी बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मलवां थाना क्षेत्र के सूपा निवासी यासीन उर्फ यासिर, देवमई निवासी रोहित कुमार, खागा कोतवाली क्षेत्र के खैरई निवासी मोहम्मद नफीस, बरकतपुर निवासी रूपचंद्र, किशनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी इंद्रजीत सिंह उर्फ टिर्रा की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन

इसी तरह बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा निवासी धर्मेंद्र सोनकर, बकेवर थाना क्षेत्र के लच्छीखेड़ा मजरे देवमई निवासी अंकित और अखिलेश तथा चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली निवासी दीपक की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed