{"_id":"629d043f2a8e0f7e3e4b6798","slug":"police-maarpeet-ghyal-fatehpur-news-knp7008186174","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली पुराई के विरोध में पथराव, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली पुराई के विरोध में पथराव, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐरायां मशायक अहिरनपुरवा गांव में नाली पुराई के विरोध में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मारपीट में एक पक्ष से छह महिलाएं घायल हुई। मारपीट के दौरान पथराव का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने घायल पक्ष की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी आशा देवी पत्नी नरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार शाम पड़ोसी नरेश सिंह, भूप सिंह, बबलू सिंह घर के पानी निकासी की नाली को मिट्टी पुराई कर बंद कर रहे थे। आरोप है कि पल्लवी पुत्री राजेंद्र, ललिता देवी, उर्मिला ने मना किया तो नरेश सिंह पक्ष गाली गलौज करने लगा और लाठी डंडे से पिटाई की।
घर में पथराव किया। हमले में पल्लवी, आशा देवी, मोनी देवी, उर्मिला देवी, सुमन देवी, ललिता देवी को चोटें आईं हैं। मारपीट के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।