फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police left for Kanpur to identify the girl

Fatehpur News: युवती की पहचान के लिए पुलिस कानपुर रवाना

Sat, 15 Apr 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 15 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Police left for Kanpur to identify the girl
(फालोअप)
विज्ञापन

- लापता युवती की फोटो एक जैसी दिखने पर तस्दीक को गई पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
जाफरगंज। हत्या कर फेंके गए युवती के शव की शिनाख्त के लिए शनिवार शाम पुलिस कानपुर रवाना हुई है। हालांकि ग्रामीण मान रहे हैं कि भले ही युवती किसी दूसरी जिले की रहने वाली है, लेकिन उसकी लाश को क्षेत्र में ठिकाने लगाने पर स्थानीय व्यक्ति का हाथ है। रोड से झाड़ियों तक पहुंचने का रास्ता किसी बाहर को नहीं मालूम हो सकता है।

जाफरगंज थाना क्षेत्रांतर्गत नयापुरवा गांव में बाबा कुटी चौराहा के पास झाड़ियों से बुधवार को अर्धनग्न हालत में युवती का शव मिला था। लड़की के एक हाथ में अंग्रेजी में शालू गुदा था। कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र से एक युवती कुछ दिनों से लापता है। नौबस्ता पुलिस ने युवती की फोटो जाफरगंज पुलिस को भेजी। जाफरगंज पुलिस ने भी नौबस्ता थाने को मृतका का फोटो भेजा। काफी हद तक मिलान होने की बात सामने आई। तभी जाफरगंज पुलिस कानपुर रवाना हुई है। पुलिस नौबस्ता थाना क्षेत्र से लापता युवती के परिजनों से मुलाकात करेगी। शिनाख्त स्पष्ट करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र भारती ने बताया कि शव की पहचान के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed