फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   police inspection in fatepur

बदमाशों की चहलकदमी ग्रामीणों ने एक पकड़ा, पुलिस ने कहा जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई

Sat, 25 Jul 2020 08:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
police inspection in fatepur
चौडगरा (फतेहपुर) के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों की चहलकदमी से ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। पहुर गांव में पहुंचे बदमाशों को शुक्रवार रात ग्रामीणों ने घेर लिया। एक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

बाकी भागने में सफल हो गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाश को पुलिस को सौंपा है। थानेदार अनूप सिंह ने बताया कि संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा चौकी क्षेत्र के पहुर गांव में शुक्रवार रात बदमाशों की चहलकदमी हुई। गांव किनारे रहने वाले अर्जुन कोरी ने बताया कि उसके घर में छह माह पहले चोरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर जेवरात और 15 हजार नकदी चोर चुरा ले गए थे। चोरी के बाद से अक्सर रात को एक दो बार जागकर छत पर चढ़कर रखवाली करते हैं। करीब दो बजे गांव में चार-पांच लोग घुसते दिखे।

बदमाशों के होने का शक हुआ तो घरवालों के साथ मिलकर एक को पकड़ लिया। इस दौरान बाकी साथी मौके से भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई।
बता दें कि इसी गांव में गुरुवार रात पूर्व प्रधान राम सिंह परिहार के नलकूप में चोरी हुई थी। क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों से ग्रामीण दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed