फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   police have no shame over failure, contrary report registered against 40 people

पुलिस को नाकामी पर शर्म नहीं, उल्टे चालीस पर रिपोर्ट

Sun, 08 Mar 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 08 Mar 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
police have no shame over failure, contrary report registered against 40 people

जयराम नगर इलाके में छात्रा को अगवा कर बलि देने के मामले में अपनी नाकामी को छिपाते हुए खिसियाई पुलिस ने उल्टे आक्रोशित भीड़ पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने मृतका के परिजनों समेत इलाके के बीस लोगों के  खिलाफ नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। घरों से लोग इधर-उधर हो गए हैं। कोतवाल केके यादव की तहरीर पर लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

पुलिस ने मृत छात्रा पलक के दादा राजबहादुर सिंह व मामा बृजेंद्र सिंह समेत इलाके के पुत्तन सिंह, बीनू सिंह, अजय पटेल, पप्पू सिंह चंदेल, बब्लू मिस्त्री, राममिलन भदौरिया, अजय भदौरिया, प्रहलाद गुप्ता, दिनेश सोनी, संजय सविता, प्रमोद सिंह, कुलदीप, राजू शास्त्री, अमित सिंह, सुंदर सिंह, धर्मेंद्र, सत्यम, क ल्लू भदौरिया के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इनके खिलाफ बवाल की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बताते चलें कि चार मार्च की शाम को छात्रा पलक (9) पुत्री बृजेश सिंह को अगवा कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बलि देकर पड़ोसी संदीप श्रीवास्तव और उसकी रिटायर्ड महिला दरोगा बहन आशारानी व पत्नी पिंकी ने लाश को छह मार्च की सुबह घर के  पीछे फें क दिया था।

घटना से नाराज इलाके के लोगाें ने पुलिस के खिलाफ जमकर बवाल किया था। पुलिस के साथ मारपीट वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

आरोपी के घर में भी आग लगाकर गृहस्थी तहस नहस कर दी गई थी। उधर, रिटायर्ड महिला दरोगा आशारानी ने जेल जाने के समय बताया कि उसके  घर से उपद्रवियों ने सात लाख रुपये की संपत्ति लूट ली है। इसमें करीब पांच लाख रुपये के जेवर और 35 हजार रुपये की नकदी घर में रही है।   

इंसेट
इलाके के हर घर से एक आरोपी
पुलिस ने वीडियो फुटेज और इलाकाई लोगों से जानकारी जुटाने के बाद बलवे में आरोपियों को नामजद किया है। नामजद आरोपियों में करीब-करीब हर परिवार का एक सदस्य पुलिस की कार्रवाई की जद में आ चुका है। अब पुलिस आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए तैयारी बना रही है। इलाकाई लोगों के अनुसार कई नामजद आरोपी घटनाकांड के दौरान खुद को पुलिस की मदद में शामिल होने की बात कह रहे हैं। इस बड़ी कार्रवाई में कई दोषी पुलिस की पकड़ से दूर और कई निर्दोष भी फंसे हैं।

 

आरोपियों को पहुंचाया जेल
कोतवाली पुलिस आरोपियों के खिलाफ इलाके के लोगों में बवाल के बाद व्याप्त रोष से परिचित हो चुकी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी संदीप श्रीवास्तव को लोगों की नजरों से बचाकर थरियांव थाने में छिपाकर रखा था। पुलिस ने गुपचुप तरीके से शनिवार की शाम मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी पिंकी व रिटायर्ड दरोगा बहन आशारानी को कोर्ट ले गई थी। कोर्ट के आदेश पर पब्लिक की नजरों से बचाकर सीधे आरोपियों को जेल पहुंचा दिया है।   

इंसेट
दीवारों, कपड़ों में जमा खून बने पुख्ता सबूत
छात्रा पलक को अगवा करने के बाद बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया था। पुलिस की एक टीम ने आरोपी के घर से खून साफ करने वाले कपड़े बरामद किए हैं। मकान के अंदर उस जगह भी पुलिस पहुंची जहां पर छात्रा की हत्या की गई थी। आरोपियों ने छत पर चढ़ने वाले जीने के बगल में बने भंडारगृह में छात्रा को कूंचा था। उस जगह पर खून के छींटे मिले। हत्या के बाद कपड़ों से खून साफ किया था और उन कपड़ों की भी धुलाई की थी। सारे सबूत जुटाकर पुलिस ने फारेंसिक जांच के लिए भेजे हैं।



अपने गिरेबां में भी झांके पुलिस
पलक के लापता होने के बाद कप्तान के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने इलाके के कई घरों में छानबीन की। यहां तक कि पुलिस आरोपी के घर तक भी पहुंची। लेकिन आरोपी की रिटायर्ड दरोगा बहन की आवभगत में पुलिस बिना पूरे मकान की तलाशी लिए ही वहां से खिसक ली। लोगों में इस बात को जबरदस्त आक्रोश है कि पुलिस ड्यूटी के दौरान मुस्तैदी के साथ अपनी कार्रवाई करती तो मासूम को बचाया जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed