फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   police,hamla,taska

पुलिस टीम पर हमला कर गांजा तस्कर को ग्रामीणों ने छुड़ाया

Mon, 23 May 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
police,hamla,taska
पथराव से धायल हुई महिला कांस्टेबल प्रीति वर्मा। संवाद - फोटो : FATEHPUR
थरियांव (फतेहपुर)। मीरपुर गांव में गांजा तस्कर को पकड़ने पहुंची पुलिस पर उसके समर्थकों ने हमला कर दिया। हमले में एक महिला सिपाही का सिर फट गया और इंस्पेक्टर को भी चोटें आईं। समर्थक तस्कर को पुलिस के चंगुल से छुड़ा ले गए।
विज्ञापन

इसके बाद आसपास के थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंचा और समर्थकों के घरों की तलाशी शुरू की गई। सीओ प्रगति यादव का कहना है कि तस्कर की तलाश की जा रही है, इसके अलावा हमलावरों पर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मीरपुर गांव में राजीव सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की तलाश में रविवार दोपहर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह ने टीम के साथ दबिश दी। पुलिस को देख तस्कर लोहे की राड लेकर टीम की ओर दौड़ पड़ा। शोर शराबा होने पर राजीव के घर की महिलाएं भी बाहर निकली और पुलिस से भिड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने किसी तरह राजीव को पकड़कर गाड़ी में बैठाया ही था कि तभी परिजनों के साथ उसके 30-40 समर्थक भी लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और पुलिस की गाड़ी को घेर लिया।
इसी दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। महिला कांस्टेबल प्रीती वर्मा सिर में पत्थर लगने से घायल हो गई और भीड़ राजीव को छुड़ा ले गई। पुलिस जब लौटने लगी तो हमलावर पीछे लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। पुलिस किसी तरह जान बचाकर थाने लौटी। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह को भी मामूली चोटें आईं हैं।

हमले की सूचना पर सीओ प्रगति यादव, थाना असोथर, हथगाम, किशनपुर, गाजीपुर, खखरेरू, हुसैनगंज समेत कई थानों का फोर्स लेकर दोबारा मीरपुर गांव पहुंचे, देर शाम तक पुलिस समर्थकों के घरों में दबिश देती रही। सीओ ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed