Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police from the second circle busted a notorious gambling den in Bindki.

Fatehpur News: दूसरे सर्किल की पुलिस ने पकड़ा बिंदकी का चर्चित जुआखाना

Sun, 22 Nov 2026 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Police from the second circle busted a notorious gambling den in Bindki.
फोटो-30- फतेहपुर:- अनिल सोनकर सूर्या। वीडियो ग्रैब
बिंदकी (फतेहपुर)। कोतवाली क्षेत्र में लंबे समय से संचालित चर्चित जुआखाने पर थरियांव सर्किल के सीओ दुर्गेश दीप ने शुक्रवार रात करीब एक बजे छापा मारा। इस दौरान कई सफेदपोश जुआरियों को पकड़ा गया। पुलिस ने सभासद और प्रधान समेत 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दूसरे सर्किल की पुलिस के छापे से स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


मुगल रोड पर ईदगाह मैदान के पास रघुराज के नलकूप पर दबिश देकर पुलिस ने मलवां विकासखंड के तेंदुली प्रधान राजेंद्र कुमार उर्फ सोनू अवस्थी, खागा कोतवाली के ब्राह्मण टोला निवासी चचेरे भाई संजय सिंह व राजू सिंह, नफीस अहमद, कोतवाली क्षेत्र के महाजरी निवासी लतीफ अहमद और प्रधान पति विपिन कुमार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जुए की फड़ बिंदकी नगर पालिका के सभासद अनिल कुमार सोनकर उर्फ सूर्या और रघुराज संचालित करता है। दोनों अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से दो लाख 20 हजार रुपये नकद, तीन बाइक, छह एंड्रायड मोबाइल फोन, ताश की 39 सीलबंद और चार खुली गड्डियां बरामद की हैं। तेंदुली प्रधान के खिलाफ पहले से करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी नफीस खागा स्थित एक सरकारी कार्यालय में कर्मचारी है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता सामने आने पर जांच कराई जाएगी।


सूर्या के जुआखाने के संचालन में नौ पुलिसकर्मी हुए थे निलंबित
बिंदकी के सभासद सूर्या के जुआखाने के संचालन को लेकर 13 अक्तूबर 2023 को भी दूसरे सर्किल के अधिकारियों ने छापा मारा था। उस समय तत्कालीन इंस्पेक्टर अरुण चतुर्वेदी समेत नौ पुलिसकर्मियों को जुआरियों से संलिप्तता के संदेह में निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed