फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Thriyanv SHO in Fatehpur was attacked, three inspectors line up

धर्मांतरण का खेल: प्रभावी कार्रवाई न करने की हुई थी शिकायत, थरियांव थानेदार पर गिरी गाज, तीन दरोगा लाइन हाजिर

Tue, 20 Sep 2022 06:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 20 Sep 2022 06:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार में पुलिस महकमे में फेरबदल करके सभी को चौंका दिया। थरियांव थानेदार हटा दिए गए। तो वहीं, वहीं तीन दरोगा लाइन हाजिर किए गए। साथ ही, 13 उपनिरीक्षकों का कार्य क्षेत्र बदल दिया गया।

विज्ञापन
Thriyanv SHO in Fatehpur was attacked, three inspectors line up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने थरियांव थानेदार को हटा दिया है। तीन दरोगा लाइन हाजिर किए गए हैं। निरीक्षक समेत 13 उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। थरियांव प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह को अपराध शाखा भेजा गया है।

विज्ञापन

चर्चा है कि धर्मांतरण में प्रभावी कार्रवाई न होने पर हिंदू संगठनों ने पुलिस उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। धाता थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह को थरियांव थाने की जिम्मेदारी दी गई है। खागा कोतवाली की मझिलगांव चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार सिंह को धाता थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

औंग थाने में तैनात एसआई राजीव कमल पांडेय को लाइन हाजिर किया गया है। शिकायत थी कि एसआई एक दुकान में थाने की तरह जनता दरबार लगाकर सुनवाई करते थे। उनका फोटो और वीडियो वायरल हुआ था। खखरेरू थाने की अस्थाई चौकी आलमपुर गिरिया में तैनात परमात्मा तिवारी को लाइन हाजिर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय सुरक्षा से एसआई हरिओम मिश्रा को पुलिस लाइन भेजा गया है। एसएसआई हथगाम विपिन कुमार यादव को चौकी प्रभारी शाह, बुधरामऊ चौकी प्रभारी अनमोल सिंह को चौकी सरकंडी प्रभारी, प्रमोद मौर्या को सरकंडी से थाना औंग निलंबित एसआई धीरेंद्र कुमार पांडेय को खजुहा चौकी प्रभारी दी गई है।

इसके अलावा पुलिस लाइन से एसआई प्रमोद कुमार को नौबस्ता चौकी सुल्तानपुर घोष, शाह चौकी प्रभारी अरविंद मौर्या को अस्थाई चौकी प्रभारी आलमपुर गिरिया, खजुहा चौकी इंचार्ज राजेंद्र त्रिपाठी को मझिलगांव चौकी प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed