फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police are searching for those who attacked them

Fatehpur News: खुद पर हमला करने वालों की तलाश में हांफ रही पुलिस

Wed, 13 Nov 2024 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Police are searching for those who attacked them
गाजीपुर। तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस खुद पर हमला करने वालों को तलाश नहीं पाई है। मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र के सरकी गांव का है। जहां पर छह भाइयों ने न सिर्फ दरोगा व सिपाही को दौड़ाकर उन पर फायर भी किए थे। अभी तक मामले में सिर्फ एक ही आरोपी गिरफ्तार किया जा सका है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के सरकी गांव में उपनिरीक्षक अरविंद मौर्या और सिपाही अनूप शुक्ला पर नौ नवंबर की रात सगे भाइयों रिंकू सिंह, गोलू सिंह, रविकरन व इनके चचेरे भाइयों सूरज सिंह, मुन्ना सिंह, संजीव सिंह ने हमला किया था। उपनिरीक्षक की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस मंगलवार को गांव में दो बार आरोपियों की तलाश में उनके नलकूप पर भी पहुंची। गांव के जंगल में भी घूमती रही। इसके अलावा आरोपियों के रिश्तेदारों व करीबियों के घर सरकंडी, रामनगर कौंहन, बांदा, कानपुर, बेर्रांव व कैथनपुरवा में दबिश दी। कोई आरोपी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में चर्चा रही कि आठ नवंबर को आरोपियों का एक भाई जयकरन जेल से छूटकर आया था। वह अपराधी किस्म का है। पुलिस पर हमले के बाद से सभी भाई भागे हुए हैं।
उनके घरों में सिर्फ महिलाएं हैं। दरोगा अरविंद कुमार मौर्या ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, बाकी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed