{"_id":"698a28a2440657f0d20b58cc","slug":"police-are-reviewing-cctv-footage-to-identify-the-culprits-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-149058-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
फोटो-20-सीसीटीवी कैमरे चेक करती पुलिस। संवाद
फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपती से हुई लूट की घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सोमवार को हाईवे के साथ-साथ आसपास की फैक्टरियों और प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गए। कुछ कैमरों में लुटेरों की गतिविधियां कैद हुई हैं लेकिन फुटेज धुंधली होने के कारण बदमाशों के चेहरे और बाइक नंबर स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। आशंका जताई जा रही है कि बाइक सवार बदमाश कानपुर जिले के हो सकते हैं जो दंपती का पीछा करते हुए औंग क्षेत्र तक पहुंचे और सुनसान स्थान देखकर वारदात को अंजाम देकर भाग गए हो।
औंग थाना क्षेत्र के बनियन खेड़ा गांव निवासी अभिनेश लोधी शनिवार रात पत्नी तन्नो के साथ कानपुर के सिकठिया गांव से छठी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे बनियन खेड़ा गांव के पास पानी की टंकी के नजदीक अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली।
विज्ञापन
तमंचा और चाकू दिखाकर बदमाशों ने महिला से जेवरात लूट लिए और कानपुर–प्रयागराज हाईवे से गुधरौली गांव की ओर भाग हो गए। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों में लुटेरे दिखाई दिए हैं। फुटेज साफ न होने के कारण अन्य कैमरों की भी जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।