{"_id":"67646df3710bc012500a6914","slug":"pole-collides-with-tractor-falls-on-young-man-dies-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-126177-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से पोल युवक पर गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से पोल युवक पर गिरा, मौत
विज्ञापन
थरियांव। ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी। पोल उखड़कर राहगीर युवक पर गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।
थरियांव थाना क्षेत्र के मंडासरांय निवासी कमल पासवान (23) गुरुवार सुबह पड़ोसी के यहां जा रहा था। इसी बीच सामने से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बिजली के पोल में भिड़ गई। टक्कर से पोल उखड़ कर कमल के ऊपर गिर गया। कमल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देखकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर-ट्राॅली कब्जे में लेकर थाने में खड़ी कराई गई है। (संवाद)
.....................