{"_id":"61818acb46c7cc2e1b0abd9e","slug":"pm-fatehpur-news-knp6619840103","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार को शिव मंदिरों में होगा पीएम का लाइव प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रवार को शिव मंदिरों में होगा पीएम का लाइव प्रसारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। दिवाली के अगले दिन जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में विशेष साज सजावट होगी और एलईडी टीवी लगाई जाएंगी। शिवालयों में पीएम मोदी का केदारनाथ धाम से लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिरों में हवन-पूजन भी होंगे। ग्राम पंचायतों को इसके इंतजाम करने की जिम्मेदारी दी गई है।
पांच नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ धाम से लाइव प्रसारण होगा। पीएम के लाइव प्रसारण और केदारनाथ के दर्शन के लिए शिव मंदिरों में भी व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए सीडीओ सत्य प्रकाश ने सभी प्रमुख शिव मंदिरों वाली पंचायतों के प्रतिनिधियों को निर्देश जारी किए हैं। डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी ने बताया कि प्रमुख शिव मंदिरों वाली पंचायतों को इंतजाम कराने के लिए एक-एक हजार रुपये व्यय करने की अनुमति भी दी गई है। सभी मंदिरों में साज-सजावट के साथ एलईडी टीवी का इंतजाम करना होगा।
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर परिसर में दीपोत्सव के लिए हर गांव से 5-5 दीपक जुटाए गए। शासन के निर्देश पर डीपीआरओ ने जिले की समस्त 834 ग्राम पंचायतों से 5-5 दीपक को मिलाकर 4170 दीपों का एकत्र कराए और एडीओ पंचायत के माध्यम से दीपक अयोध्या के लिए भेजे गए हैं।