{"_id":"640b83719912a43d9c095b44","slug":"ply-loaded-container-overturned-uncontrollably-three-injured-fatehpur-news-c-12-1-116350-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्लाई लदा कंटेनर बेकाबू होकर पलटा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्लाई लदा कंटेनर बेकाबू होकर पलटा, तीन घायल
Sat, 11 Mar 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
खागा। पूर्वी बाईपास साईं मंदिर के पास डायवर्जन से घूम रहा प्लाई लदा कंटेनर बेकाबू होकर पलट गया। प्लाई गिरने से सड़क किनारे खड़े बाइक सवार दो युवक दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि कंटेनर आगे जाकर पलटा। इससे कंटेनर चालक भी घायल हो गया। इस दौरान हाईवे पर दो घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा।
बांदा जनपद के पैलानी थानाक्षेत्र का रहने वाला आदित्य (30) कंटेनर चालक है। वह कानपुर से प्लाई बोर्ड लादकर कोलकाता जा रहा था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे खागा पूर्वी बाईपास पर डायवर्जन प्वाइंट से घूमा तो कंटेनर अनियंत्रित हो गया। हाईवे किनारे खड़े बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारते हुए कंटेनर पलट गया।
कंटेनर से प्लाई बोर्ड नीचे गिरने से बाइक सवार कोतवाली के नयापुरवा निवासी संजय (24) व हरिश्चंद्र (37) निवासी विजयनगर खागा दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कंटेनर के पलटते ही धूल का गुबार उठा तो लोग कुछ समझ नहीं सके। धूल छंठते ही लोग वहां पहुंचे और प्लाई के नीचे दबे बाइक सवारों को निकाला। कंटेनर चालक को भी को बाहर निकाला गया। तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी हरदों लाया गया। जहां से उन्हें फतेहपुर रेफर किया गया। इस दौरान करीब दस बजे तक कानपुर-प्रयागराज लेन बाधित रहा।