फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Players will be drawn from the UPCA Graminanclon

यूपीसीए ग्रामीणांचलों से तैयार करेगा खिलाड़ी

Thu, 19 Jan 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 19 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Players will be drawn from the UPCA Graminanclon
जीटी रोड स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते यूपीसीए के वाइस प्रेसीडेंट व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
 उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन जिले में प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार करेगी। यूपीसीए के वाइस प्रेसीडेंट और फतेहपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रियासत अली ने बताया कि जिले को क्रिकेट हब बनाया जाएगा, जिससे ग्रामीणांचलों में छिपी प्रतिभाओं को खोजा जा सके।
विज्ञापन



बुधवार को जीटी रोड स्थित एफडीसीए के कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रियासत अली ने बताया कि जिले में क्रिकेट की प्रतिभाओं को ढूंढा जाएगा। पिछले वर्ष अंडर 19 में अतुल मौर्या मुराइनटोला, विकास कुमार आबूनगर और अंडर 14 में मोहम्मद कैफ का कैंप के लिए चयन किया गया था. जिन्होंने कानपुर में होने वाले यूपी कैंप में खेलकर जिले का नाम रोशन किया। इसी प्रकार पूर्व चेयरमैन शब्बीर खां के पुत्र रजा शेर खां का अंडर 16 के यूपी टीम में चयन हुआ।
विज्ञापन


यह होनहार खिलाड़ी अब बीसीसी की ओर से इंदौर में होने वाले इंटर स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर जिले को गौरवान्वित करेगा। बताया कि वर्ष 2016-17 में विभिन्न मैच कराए जाएंगे। इसके लिए ग्राम स्तर और ब्लाक स्तर पर टीमें तैयार की जाएंगी। इसी के साथ महिला क्रि केट खोज लीग भी कराया जाएगा, जिससे महिला खिलाड़ियों को भी आगे आने का मौका मिले। बताया कि यूपीसीए अकादमी में उच्च तकनीकी प्रशिक्षण कानपुर के लिए खिलाड़ियों के पंजीकरण का काम शुरू हो गया है। आने वाले समय में यूपीसीए जिले में क्रिकेट एकेडमी तैयार करेगा। इसके लिए जिलाधिकारी से मिलकर जगह उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी। इस मौके पर एफडीसीए के प्रेसीडेंट सैफउद्दीन, उपाध्यक्ष स्वरूप राज सिंह जूली, कोच मोहम्मद नूर, शब्बीर खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed