{"_id":"691a168b2b080772430c8c1b","slug":"pipeline-leakage-causes-waterlogging-in-streets-and-school-premises-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-144070-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पाइपलाइन रिसाव से गलियों और विद्यालय परिसर में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पाइपलाइन रिसाव से गलियों और विद्यालय परिसर में जलभराव
विज्ञापन
फोटो-06-पाइप लाइन लीकेज से सड़क में भरा पानी। संवाद
हुसैनगंज। भिटौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत उन्नौर सहिमापुर में जल जीवन मिशन के तहत बिछी पाइपलाइन में रिसाव के कारण गलियों और विद्यालय परिसर में जलभराव हो रहा है। ग्राम पंचायत में लगभग नौ स्थानों पर पाइपलाइन लीकेज होने से रास्तों पर लगातार पानी जमा रहता है। प्राथमिक विद्यालय डोलेपुर में भी पाइप फटने से परिसर में पानी भर गया है।
प्रधानाध्यापिका दीक्षा सिंह ने बताया कि स्कूल परिसर में हैंडपंप के पास जलभराव होने से छात्रों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। प्रधान जमुना सिंह के अनुसार डोलेपुर में विद्यालय समेत चार स्थानों पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है। सहिमापुर में तीन और साहबगंज में एक जगह रिसाव जारी है।
प्रधान ने बताया कि 11 नवंबर को डीएम को लिखित शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जल निगम के जेई पिंटू पटेल ने आश्वासन दिया कि दो दिनों के भीतर पाइपलाइन लीकेज दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।