फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   phutapaathee dukaanadaaron ko aasaan kist mein milega lon

फुटपाथी दुकानदारों को आसान किस्त में मिलेगा लोन

Tue, 23 Jun 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
phutapaathee dukaanadaaron ko aasaan kist mein milega lon
खागा(फतेहपुर)। लॉकडाउन की वजह से बेरोजगार रहे पटरी रेहड़ी दुकानदारों को फिर से रोजगार शुरू करने के लिए लोन मुहैया कराया जाएगा। लोन की अदायगी आसान किस्तों में करनी होगी। सात प्रतिशत ब्याज जोड़ा जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना लागू की है।
विज्ञापन

पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना का लाभ लेने के लिए फल, सब्जी, चाट, चाय, दूध, ब्रेड, फास्ट फूड, जूता-चप्पल की मरम्मत और बाल काटने वाले दुकानदार आवेदन कर सकते हैं। 10 हजार रुपये का लोन दिया जाएगा। नगर पंचायत में आवेदन जमा करना होगा। यहां पंजीकरण किए जा रहे हैं। अभी तक 564 दुकानदारों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता सरताज ने बताया कि दो महीने के लॉकडाउन में धंधा पूरी तरह से चौपट हो गया है। जमा पूंजी खर्च हो गई है। सरकार की इस योजना से धंधे को फिर से शुरू करने में आसानी होगी। ईओ लालचंद्र मौर्या ने बताया कि पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के लाभ के लिए जरूरतमंद पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed