{"_id":"646d1144b5a9a0e2bb0ebaf4","slug":"photo-viral-on-social-media-with-illegal-pistols-fatehpur-news-c-12-1-249916-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सोशल मीडिया पर अवैध तमंचों के साथ फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सोशल मीडिया पर अवैध तमंचों के साथ फोटो वायरल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औंग। सोशल मीडिया पर हाथ में दो तमंचे लिए एक युवक वीडियो वायरल हो रहा है। किसी ने वीडियो को पीएमओ ऑफिस, सीएम ऑफिस, डीजीपी, आईजी जोन प्रयागराज, फतेहपुर पुलिस को ट्वीट किया है। आईजी जोन प्रयागराज ने फतेहपुर पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वायरल वीडियो औंग थाने के गांव मानिकपुर के एक युवक का बताया जा रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। औंग पुलिस हरकत में आई है। वह तमंचे के साथ फोटो डालने वाले युवक की खोजबीन में जुटी है। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि वायरल फोटो के आधार पर युवक को तमंचे के साथ पकड़ने के लिए टीम भेजी गई है।
जहर खाने से युवक की मौत
बिंदकी। कोतवाली के पारादान गांव निवासी कृष्ण गोपाल (35) ने सोमवार दोपहर मानसिक तनाव के चलते जहर खा लिया था। उसे कस्बे के मुगल रोड पर बेसुध पड़ा देखकर लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया। परिजन अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। (संवाद)