फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   phaansee lagaakar mahila ne jaan dee, pati samet chaar naamajad, paanch saal pahale mahila kee huee thee shaadee

फांसी लगाकर महिला ने जान दी, पति समेत चार नामजद, पांच साल पहले महिला की हुई थी शादी

Sun, 07 Feb 2021 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
phaansee lagaakar mahila ne jaan dee, pati samet chaar naamajad, paanch saal pahale mahila kee huee thee shaadee
कोरसम गांव में रोते बिलखते परिजन। - फोटो : FATEHPUR
चौडगरा(फतेहपुर)। घरेलू विवाद के चलते महिला ने शनिवार दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जाफरगंज थानाक्षेत्र के ललियापुर गांव निवासी राजेश कुमार यादव की बेटी सुमन देवी (27) की शादी पांच साल पहले कल्यानपुर के कोरसम निवासी संदीप यादव के साथ हुई थी। संदीप ट्रक चालक है। परिवार से अलग तीसरी मंजिल में रहता है। संदीप ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे वह खाने का टिफिन लेने पहुंचा था। तभी पत्नी सुमन से विवाद हो गया। फिर वह घर से बाहर चला गया। सुमन इकलौती बेटी आस्था को मां कुसुमा के पास छोड़ने के बाद कमरे में चली गई और पंखे के हुक से रस्सी के सहारे फंदे पर झूल गई। कुछ देर बाद बच्ची आस्था रोने लगी तो मां उसे छोड़ने सुमन के पास पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने खिड़की से देखा तो सुमन फांसी के फंदे पर लटकी थी। घर में कोहराम मच गया। मायके पक्ष को फोन पर सूचना दी गई। मायके से सुमन के चाचा बजरंग सिंह यादव पहुंचे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि ससुरालीजनों पर सुमन की हत्या का आरोप है। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। तहरीर पर पति संदीप, देवर दिलीप, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बीघा जमीन हथियाने को करते थे प्रताड़ित
घटना के पीछे चार बीघा जमीन का मामला सामने आया है। मृतका के चाचा बजरंग यादव ने बताया कि मृतका के पिता का देहांत हो चुका है। सुमन की दो बहनें प्रियंका और गौरी अविवाहित हैं। मृतका के पिता की मौत के बाद जमीन मृतका की मां विमला के नाम दर्ज हो गई थी। उसी जमीन को अपने नाम कराने के लिए संदीप पत्नी पर दबाव बनाता और प्रताड़ित करता था। इसके बारे में तीन दिन पहले सुमन ने फोन पर मां विमला को बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed