{"_id":"649f28bc6bf97811f702d984","slug":"people-moving-forward-by-asking-vegetable-prices-fatehpur-news-c-12-1-312371-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सब्जिया-भाव पूछ कर आगे बढ़ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सब्जिया-भाव पूछ कर आगे बढ़ रहे लोग
Sat, 01 Jul 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो-01- शहर में लगी सब्जी की दुकान। संवाद
- एक हफ्ते में दोगुना हुए हरी सब्जियों के दाम, 20 का टमाटर 120 पर पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। सब्जी की बढ़ी हुई कीमतों ने आम आदमी के थाली का स्वाद बिगाड़ दिया है। टमाटर सहित हरी सब्जियों की कीमतें पिछले सात दिनों के भीतर करीब दोगुना हो गई हैं। बढ़ी कीमतों के पीछे सबसे प्रमुख वजह मौसम को माना जा रहा है। बारिश शुरू होने के साथ ही खेतों से गर्मी वाली हरी सब्जियां खत्म होने लगती हैं।
वहीं बारिश की वजह से ट्रांसपोर्टिंग में भी दिक्कत होती है। वहीं अन्य राज्यों से आने वाली सब्जियां को मंडी तक पहुंचने में देरी हो रही है। देरी होने के कारण कई सब्जियां खराब भी हो रही हैं। इसकी वजह से सब्जियों की कीमतें बढ़ने लगी हैं। शहर के लोधीगंज की सब्जी मंडी में पिछले महीने 300 रुपये में एक कैरेट (25 किलो) मिलने वाला टमाटर आज मंडी में 1800 से 2000 रुपये प्रति कैरेट मिल रहा है।
इसके अलावा भिंडी, कद्दू, तुरई, लौकी आलू, समेत सभी सब्जियों के दाम में तेजी आई है। मंडी के प्रमुख अढ़ाती अजय गुप्ता ने बताया कि बारिश के चलते आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम में तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि यूपी में टमाटर की फसल खत्म हो चुकी है। महीने भर पहले टमाटर की कीमतें बेहद कम थी। इस कारण जनपद के किसानों ने बचे टमाटर की फसल भी नष्ट कर दी थी। इन दिनों बंगलूरू से टमाटर आ रहा है। इस कारण कीमत बहुत ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन
शहर के पत्थरकटा में सब्जी दुकानदार सुरेश ने बताया कि अभी टमाटर 120 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। यह दाम बीते एक हफ्ते के भीतर तेजी से बढ़े हैं। पिछले महीने 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बिक रहा था। हरी सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। टमाटर खरीदने वाले अब कम हो गए हैं। लोग ले भी रहे हैं तो आवश्यकता से बहुत कम खरीद रहे हैं। लोग सब्जियों के भाव पूछकर आगे बढ़ जा रहे हैं।
-- -- -- -- --
सब्जी-- -हफ्तेभर पहले-- -अब दाम
टमाटर-- - 40 से 50-- - 100 से 120--
भिंडी-- - 20 से 25-- - 30 से 40--
तुरई-- 15 से 20-- - 30 से 40--
कुंदुरु-- 20 से 30-- - 35 से 40--
लौकी-- 5 से 10-- - 20 से 25--
कद्दू-- 10 से 15-- - 20 से 25-- -
अदरक-- 100 से 120-- 250 से 300--
विज्ञापन
- एक हफ्ते में दोगुना हुए हरी सब्जियों के दाम, 20 का टमाटर 120 पर पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। सब्जी की बढ़ी हुई कीमतों ने आम आदमी के थाली का स्वाद बिगाड़ दिया है। टमाटर सहित हरी सब्जियों की कीमतें पिछले सात दिनों के भीतर करीब दोगुना हो गई हैं। बढ़ी कीमतों के पीछे सबसे प्रमुख वजह मौसम को माना जा रहा है। बारिश शुरू होने के साथ ही खेतों से गर्मी वाली हरी सब्जियां खत्म होने लगती हैं।
वहीं बारिश की वजह से ट्रांसपोर्टिंग में भी दिक्कत होती है। वहीं अन्य राज्यों से आने वाली सब्जियां को मंडी तक पहुंचने में देरी हो रही है। देरी होने के कारण कई सब्जियां खराब भी हो रही हैं। इसकी वजह से सब्जियों की कीमतें बढ़ने लगी हैं। शहर के लोधीगंज की सब्जी मंडी में पिछले महीने 300 रुपये में एक कैरेट (25 किलो) मिलने वाला टमाटर आज मंडी में 1800 से 2000 रुपये प्रति कैरेट मिल रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा भिंडी, कद्दू, तुरई, लौकी आलू, समेत सभी सब्जियों के दाम में तेजी आई है। मंडी के प्रमुख अढ़ाती अजय गुप्ता ने बताया कि बारिश के चलते आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम में तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि यूपी में टमाटर की फसल खत्म हो चुकी है। महीने भर पहले टमाटर की कीमतें बेहद कम थी। इस कारण जनपद के किसानों ने बचे टमाटर की फसल भी नष्ट कर दी थी। इन दिनों बंगलूरू से टमाटर आ रहा है। इस कारण कीमत बहुत ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन
शहर के पत्थरकटा में सब्जी दुकानदार सुरेश ने बताया कि अभी टमाटर 120 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। यह दाम बीते एक हफ्ते के भीतर तेजी से बढ़े हैं। पिछले महीने 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बिक रहा था। हरी सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। टमाटर खरीदने वाले अब कम हो गए हैं। लोग ले भी रहे हैं तो आवश्यकता से बहुत कम खरीद रहे हैं। लोग सब्जियों के भाव पूछकर आगे बढ़ जा रहे हैं।
सब्जी
टमाटर
भिंडी
तुरई
कुंदुरु
लौकी
कद्दू
अदरक