{"_id":"60e201cf8ebc3ebf002fac36","slug":"ped-katan-fatehpur-news-knp63828805","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनरक्षक से अभद्रता पर तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनरक्षक से अभद्रता पर तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
धाता। जाम गांव में सागौन के पेड़ काटे जाने की सूचना पर पहुंचे वन रक्षक से अभद्रता के मामले में तीन पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। वनरक्षक 29 जून को गांव गए थे। नापजोख करते वक्त आरोपियों ने उनसे गाली गलौज करते हुए दौड़ा लिया था।
खखरेरू रेंज के वन रक्षक अनूप कुमार शुक्ला ने बताया कि पेड़ काटने की सूचना पर जब मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि सागौन के 54 पेड़ काटे गए हैं, लकड़ियां गायब थीं। उन्होंने बताया कि 10-20 सेमी व्यास के 28 पेड़, 20-30 सेमी व्यास के 20 पेड़ व 30-40 सेमी व्यास के आठ पेड़ काटे गए थे।
पूछताछ में पता चला कि यह पेड़ गांव निवासी दीपक मिश्रा के हैं। पेड़ काटने में उत्तरी खेलदार थाना कोतवाली निवासी शब्बीर अहमद तथा खंतवा निवासी रईस अहमद ने मदद की थी। आरोप लगाया कि जब वह लोग पेड़ों की ठूंठ नाप रहे थे। तभी दीपक, शब्बीर व रईस आए और गाली गलौज करते हुए काम बंद करने को कहा। विरोध पर मारपीट पर आमदा हो गए। किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। इंस्पेक्टर धाता उपेंद्र राय ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।