{"_id":"5894dd214f1c1bc64fe8137f","slug":"peaceful-polling","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्वक हुआ 14 केंद्रों पर मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्वक हुआ 14 केंद्रों पर मतदान
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Sat, 04 Feb 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
जीआईसी मतदान केंद्र के अंदर मतपत्र लेती महिला वोटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद-झांसी खंड में शिक्षक एमएलसी चुनने के लिए जिले में शुक्रवार को 14 केंद्रों पर मतदान हुआ। कुल 78.14 फीसदी वोट पड़े। सबसे कम मतदान प्रतिशत धाता में और सबसे ज्यादा खागा में रहा। वोटिंग के बाद मतपेटियों को सील कर झांसी के लिए रवाना कर दिया गया। मतगणना बुंदेलखंड डिग्री कालेज कोठारी हाल में छह फरवरी को सुबह आठ बजे से होगी।
बता दें कि शिक्षक एमएलसी चुनाव में कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें अशोक राठौर, जंगबहादुर पटेल, लवकुश मिश्रा, सिटिंग एमएलसी सुरेश त्रिपाठी, लालमणि, रामसेवक, त्रिवेणी प्रसाद, लालबिहारी हैं। आठ जिलों के इस चुनाव में फतेहपुर में कुल 3121 मतदाता हैं। शुक्रवार को हुए मतदान में 2576 मतदाताओं ने वोट डाले। 545 शिक्षक वोट डालने नहीं आए। सुबह आठ बजे से पुलिस सुरक्षा में मतदान शुरू हुआ। दोपहर तक मतदान धीमा रहा लेकिन डेढ़ बजे के बाद तेज हो गया।
पोलिंग स्टेशनों के बाहर प्रत्याशियों के बस्ते पर सन्नाटा रहा, ज्यादातर वोटर मतदाता पर्ची साथ में लेकर आए थे। सवित्त व वित्तविहीन शिक्षकों में लामबंदी भी होती दिखी। कुछ केंद्रों पर इसका प्रभाव भी दिखा। प्रत्येक मतदान केंद्र में प्रत्याशियों के एजेंट मौजूद थे। सील मतपेटी रवाना होने के बाद एजेंटों ने मतदान केंद्र छोड़ा।