फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Passengers will soon get facilities in platform four

Fatehpur News: प्लेटफार्म चार में यात्रियों को मिलेगी जल्द सुविधाएं

Thu, 19 Sep 2024 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Passengers will soon get facilities in platform four
फतेहपुर। रेलवे स्टेशन के मुख्यद्वार के साथ बिल्डिंग में लाइटिंग के साथ सर्कुलेटिंग एरिया में बन रहे पाथवे का काम पूरा हो चुका है। इसके साथ साउथ सिटी में नए प्लेटफार्म नंबर चार में टिनशेड व बिल्डिंग का निर्माण कार्य जारी है। इसके पूरा होते ही यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर चार में ट्रेन के ठहराव की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन के तहत स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया के पोलों में लाइटिंग का काम पूरा कर लिया गया है। कुछ लाइटों में बिजली कनेक्शन देना है, जिसे करीब 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ स्टेशन के साउथ सिटी के नए प्लेटफार्म नंबर चार में बिल्डिंग का वाटर बूथ, शौचालय, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश द्वार बनकर तैयार हैं। जल्द ही अन्य निर्माण कार्य भी पूरा होगा।
विज्ञापन

वहीं, प्लेटफार्म नंबर एक में वेटिंग हॉल, बुकिंग काउंटर, पैसेंजर सेंटर, पूछताछ केंद्र के अलावा सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार करते हुए पॉथवे का निर्माण हो चुका है। गतिशक्ति यूनिट प्रभारी वाहिद खान ने बताया कि स्टेशन पर होने वाले कामों को पूरा कर लिया है। अभी स्टेशन पर बने वाटर बूथ में कनेक्शन, प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्री शेड, प्लेटफार्म नंबर चार के सुर्कुलेटिंग एरिया में दूसरे प्रवेश द्वार को बनाने का काम जारी रहा। ओवरब्रिज निर्माण के बाद इस प्लेटफार्म को चालू कर दिया जाएगा। वाणिज्य निरीक्षक महेंद्र गुप्ता ने बताया कि स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण किसी यात्री को दिक्कत न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed