{"_id":"6461368faa00408e6a019e55","slug":"passengers-forced-to-sweat-without-water-and-fan-in-bus-station-fatehpur-news-c-12-1-233872-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बस स्टेशन में पानी और पंखा बिना पसीना बहाने को मजबूर यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बस स्टेशन में पानी और पंखा बिना पसीना बहाने को मजबूर यात्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जहानाबाद। कस्बे के रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों के लिए गर्मी से निपटने के कोई इंतजाम नहीं हैं। पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। स्टेशन पर गर्मी से राहत के लिए पंखे तक नहीं लगे हैं। भीषण गर्मी में यात्री पानी के लिए इधर उधर भटकने को मजबूर हैं।
परिवहन विभाग ने लगभग आठ बीघा में जनपद का सबसे बड़ा बस स्टेशन वर्ष 1976 में बनवाया। उस समय यात्रियों की सुविधा के लिए बैठने के लिए सीटें, पेयजल के लिए घड़े के पानी की व्यवस्था थी। हवा के लिए बिजली के पंखे सहित अन्य सुविधाएं थीं, लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण धीरे धीरे एक के बाद एक सुविधाएं यात्रियों से छिनती गई। अब हालात यह है इस गर्मी में बस स्टेशन परिसर के दो हैण्डपंप खराब हो चुके हैं। यात्री समेत कर्मचारियों को भी पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। स्टेशन पर कभी छह पंखे होते थे, जिसमें सिर्फ एक ही बचा है। बस स्टेशन से सैकड़ों इलाकाई लोग कानपुर, फतेहपुर, इटावा ,आगरा, प्रयागराज समेत अन्य स्थानों के लिए आवागमन करते हैं। स्टेशन इंचार्ज पीसी वर्मा ने बताया कि व्यवस्थाओं के लिए विभाग को अनेकों बार लिखा गया है।