फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Passengers are getting upset due to the arbitrariness of roadways buses

Fatehpur News: रोडवेज बसों की मनमानी से यात्री हो रहे परेशान

Thu, 11 May 2023 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Passengers are getting upset due to the arbitrariness of roadways buses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औंग। ब्लॉक मलवां के औंग कस्बे में परिवहन निगम के अभिलेखों में 25 साल से बस स्टॉप स्थापित है, लेकिन रोडवेज चालकों की मनमानी से बसें नहीं रुकती। बसें अब ओवर ब्रिज के ऊपर से ही निकल जा रही हैं। यहां के बस स्टॉप से हर रोज 25 से 30 लोग यात्रा करते हैं। 25 साल से अभी तक बसें रुकने के लिए कोई स्थाई जगह निश्चित नहीं हो सकी है। औंग थाना के सामने पश्चिमी छोर और गांव गोधरौली में पूर्वी छोर पर सवारियां हाथ देती रहती हैं। बसें तेज रफ्तार से फर्राटा भरती निकल जाती हैं। बुधवार सुबह 7 से 9 बजे तक पक्का तालाब निवासी आकांक्षा शर्मा व शारदा विश्वकर्मा अपने रिश्तेदारों के साथ फतेहपुर जाने के लिए बस रुकने के इंतजार करती रहीं। बसें नहीं रुकी और उन्हें यात्रा निरस्त करनी पड़ी। कस्बे के अंदर एक किमी का ओवर ब्रिज दिव्यांगों तथा बुजुर्गों के लिए भी अभिशाप साबित हो रहा है। जबकि दोनों ओर सर्विस रोड हैं। इनसे बसों का आवागमन हो सकता है। प्रताप पटेल, विकास कुमार, विवेक कुमार, बृजेश ,उस्ताद, छोटे खान, डॉक्टर सोनी, शरद धर्मेंद्र समेत अन्य यात्रियों ने बसें ओवर ब्रिज के नीचे से गुजरने को लेकर क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र पटेल से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed