फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Participants leaving cattle on the roads, passersby in trouble

Fatehpur News: सड़कों पर गोवंश छोड़ रहे सहभागी, परेशानी में राहगीर

Sun, 19 Jan 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Participants leaving cattle on the roads, passersby in trouble
गाजीपुर में सड़कों पर टहलते गोवंश। - फोटो : गाजीपुर में सड़कों पर टहलते गोवंश।
फतेहपुर। सहभागिता योजना के तहत सहभागी (गोपालक) गोवंश लेकर कुछ ही दिन तक उन्हें रख रहे हैं। दूध न देने पर वह गोवंशों को छोड़ देते हैं। इससे शहर से लेकर कस्बों की सड़कों पर गोवंशों की संख्या बढ़ गई है। सड़कों पर टहल रहे गोवंशों से राहगीरों को परेशानी हो रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में गो संरक्षण के लिए साल 2020 से मुख्यमंत्री सहभागिता योजना चलाई जा रही है। इसके तहत अब तक 1437 सहभागी 1940 से ज्यादा गोवंशों को गोशालाओं से ले चुके हैं। उसमें वर्तमान में महज 520 लोगों के पास करीब 750 गोवंश ही बचे हैं। करीब दो तिहाई लोग गोवंश छोड़ चुके हैं। ज्यादातर लोग गोवंशों के दूध देने तक ही उन्हें रख रहे हैं। वहीं पिछले साल के अगस्त माह से लाभार्थियों को मिलने वाली 1500 रुपये प्रतिमाह सहायता राशि भी अटकी हुई है। ऐसे में चारे-पानी के अभाव में भी लोग लगातार गोवंश छोड़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में सड़कों पर गोवंशों की संख्या बढ़ गई है। यह राहगीरों के लिए परेशानी बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed