{"_id":"648f4a75825ebe44b00176da","slug":"panic-spread-by-beating-the-family-and-firing-in-the-air-fatehpur-news-c-12-1-293138-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: परिवार को पीटकर हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: परिवार को पीटकर हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत
Sun, 18 Jun 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट, हवाई फायरिंग में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
गाजीपुर थानाक्षेत्र के सिमौर निवासी शमीम ने एफआईआईआर में बताया कि छह अप्रैल की शाम सिराजुद्दीन अपने बेटे जोहब खान निवासी उत्तरी आबूनगर, गांव के अब्दुलगनी, मो. उमर, अब्बास लाइसेंसी बंदूक, रिवाल्वर, लाठी डंडा से लैस होकर घर पहुंचे। पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज की। घर के अंदर घुसकर मारापीटा। उसकी पत्नी मोबीना, पुत्रियां सनोबर, अल्फिया बीच बचाव को आई। उनके साथ मारपीट की और अभद्रता की गई। पिटाई से पत्नी बेहोश हो गई। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे।
सिराजुददीन और उसका बेटा जोहेब खान ने हवाई फायरिंग की। पुलिस से शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। दूसरे दिन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।