{"_id":"691780fdeec66ba67b0a9188","slug":"pandit-nehru-was-a-true-patriot-and-a-great-thinker-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-143964-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सच्चे देश भक्त और महान चिंतक थे पंडित नेहरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सच्चे देश भक्त और महान चिंतक थे पंडित नेहरू
विज्ञापन
फोटो-25-ज्वालागंज स्थित पार्टी कार्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करते
- फोटो : poni news
फतेहपुर। ज्वालागंज स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई। कांग्रेसियों ने उनकी देशभक्ति, त्याग और संघर्ष पर चर्चा की। उनके विचारों को वर्तमान परिस्थितियों में लागू करने का संकल्प लिया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि पंडित नेहरू सच्चे देशभक्त और महान चिंतक थे। उनके हृदय में सभी धर्मों के प्रति सहिष्णुता थी और उनका उद्देश्य भारत को विश्व में उच्च शिखर पर ले जाना था।
शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि उनके पदचिह्नों पर चलना सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। इंजीनियर देवी प्रकाश दुबे, पंडित राम नरेश महराज, कलीम उल्ला सिद्दीकी, औसाफ अहमद ने नेहरू को भारत की माटी का सच्चा सपूत करार दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर मोहम्मद अकरम काले, सुधीश पांडेय, डॉ. अब्दुल हमीद, नजमी कमर, कौशल कुमार शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह, आरिफ अली सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर नेहरू के आदर्शों और विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

फोटो-25-ज्वालागंज स्थित पार्टी कार्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करते - फोटो : poni news