फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pandit ji did not give flowers, two MLAs had a conversation

Fatehpur News: पंडित जी ने नहीं दिया फूल-पत्ती, दो विधायकों में हो गई गहमागहमी

Wed, 08 Apr 2026 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Pandit ji did not give flowers, two MLAs had a conversation
खागा। नौबस्ता-खागा मार्ग हुसैनगंज व खागा विधानसभा में आता है। इसके निर्माण के लिए खागा विधानसभा के बड़ा हनुमान मंदिर में मंगलवार को भूमिपूजन कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान सपा विधायक ऊषा मौर्या पहुंची। फूल न देने पर उनके समर्थक ने पंडित जी से विधायक को फूल-पत्ती देने की बात कही, इस पर भाजपा विधायक कृष्णा पासवान बिफर गईं। दोनों विधायकों में गहमागहमी हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

11 किमी लंबे नौबस्ता-खागा मार्ग का निर्माण किया जाना था। इसके लिए शासन ने 28 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। भूमिपूजन कार्यक्रम पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने खागा व हुसैनगंज विधायक को आमंत्रित किया था। कार्यक्रम जिस हनुमान मंदिर में होना था, वह खागा विधानसभा में था। सोशल मीडिया में वायरल 2:51 मिनट के वीडियो में पूजन के दौरान पंडित जी खागा विधायक कृष्णा पासवान से पूजा करवा रहे थे। इस दौरान हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्य की समर्थक रचना ने फूल पत्ती को लेकर आपत्ति जताई। भाजपा विधायक कृष्णा पासवान बोलीं कि यह मेरी विधानसभा है। इस पर सपा विधायक बोलीं कि पीडब्ल्यूडी के एई व जेई के बुलावे पर आए हैं। उन्होंने जेई से कहा कि क्यों जेई साहब, क्यों बुलाने आए थे, यहां मेरा अपमान हुआ है। वीडियो में विवाद बढ़ने पर आचार्य भी सपा विधायक से पूजा करने की बात कहते हुए मंत्र पढ़ते रहें। इस दौरान वह खुद ही फूल पत्ती उठाती हुईं भी दिख रही हैं।
विज्ञापन

सपा विधायक ऊषा मौर्य ने बताया कि पूजन के दौरान पंडित ने फूल व पत्ती नहीं दी तो हमारी समर्थक रचना ने विरोध जताया, इस पर भाजपा विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि नौ किमी रोड हमारी विधानसभा में है। जबकि भाजपा विधायक की विधानसभा में सिर्फ चार किमी है। बताया कि मंगलवार सुबह पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने फोन कर बुलाया था। हम वहां पहुंचे तो बैठने का कोई ठीक इंतजाम नहीं था लेकिन बगल में ही बैठ गए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों का सम्मान करें लेकिन यहां तो ऐसा नहीं हो रहा। सपा विधायक ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद सपा मुख्यालय से भी उनसे जानकारी ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खागा विधायक कृष्णा पासवान ने बताया कि खागा हनुमान मंदिर के पास पूजा चल रही थी। प्रशासन ने बुलाया तो हम पहले पहुंच कर बैठ गए। पूजा में बैठने के दौरान बात नहीं की जाती है। इस दौरान सपा विधायक अपने समर्थकाें के साथ लाल टोपी लगाकर आए थे। हमारे मंडल अध्यक्ष पार्टी झंडा लगाने लगे तो सपाइयों ने झंडा हटाने के लिए कहा, इसका हमने विरोध किया। उन्होंने बताया कि सपा विधायक को पूजा में शांति से बैठना चाहिए, सपाइयों को सनातन से एलर्जी है।

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार शील ने बताया कि खागा-नौबस्ता रोड का निर्माण होना है। यह खागा व हुसैनगंज विधानसभा में आता है। दोनों विधायकों को भूमि पूजन के लिए बुलाया गया था। विवाद के बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed