फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pandit Gayadin Marg will be widened at a cost of Rs 18 crore.

Fatehpur News: 18 करोड़ की लागत से चौड़ा होगा पंडित गयादीन मार्ग

Sun, 28 Sep 2025 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Pandit Gayadin Marg will be widened at a cost of Rs 18 crore.
फोचो-08-जर्जर मार्ग से निकलता बाइक सवार। संवाद
फतेहपुर। शहर के महर्षि विद्या मंदिर से बिंदकी रोड को जोड़ने वाले पंडित गयादीन मार्ग को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। करीब 10 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 18 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

मार्ग चौड़ा होने से कुंवरपुर, कोराई, वाहिदपुर, जहानाबाद और बकेवर समेत कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान में सड़क पर दो सौ से अधिक गड्ढों के कारण राहगीरों को वैकल्पिक रूप से नेशनल हाईवे होते हुए बिंदकी जाना पड़ता है। इससे ईंधन और समय दोनों अधिक खर्च होता है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार नई सड़क बनने से फतेहपुर से बिंदकी की दूरी 30 किलोमीटर से घटकर लगभग 25 किलोमीटर रह जाएगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और सफर भी सुरक्षित होगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्षों से यह मार्ग जर्जर हालत में था, जिससे यात्रा करना जोखिम भरा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता एसके गौतम ने बताया कि पंडित गयादीन मार्ग सहित जिले की अन्य कुछ सड़कों के प्रस्ताव भी शासन को भेजे गए हैं। इन्हें जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed