फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   panchyat chunav,fathepur news,contest election,bakayedar,no duice

सहकारिता के बकाएदार हैं नहीं लड़ पाएंगे पंचायत का चुनाव

Wed, 10 Feb 2021 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
panchyat chunav,fathepur news,contest election,bakayedar,no duice
फतेहपुर। भूमि विकास और सहकारिता विभाग के बकायेदार पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। उन्हें चुनाव लड़ने के लिए अदेय प्रमाण पत्र (नोड्यूज) देना होगा।
विज्ञापन

जो संबंधित क्षेत्र की बैंक के सचिव और शाखा प्रबंधक जारी करेंगे। वर्तमान में 12 हजार 576 किसानों पर सहकारिता का 22 करोड़ 53 लाख 61 हजार रुपये का कर्ज है।
जिले में भूमि विकास बैंक की चार शाखाएं हैं। इन शाखाओं से 2124 लोगों पर 15 करोड़ 24 लाख 10 हजार रुपये का बकाया है।
इसी प्रकार सहकारिता की 16 शाखाओं में 10 हजार 452 लोगों पर सात करोड़ 28 लाख 95 हजार रुपये कर्ज है। प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी इन लोगों ने बकाया जमा नहीं किया है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने इन बकायेदारों के पंचायत चुनाव की दावेदारों पर ब्रेक लगा दी है। ऐसे बकायेदारों पर सहकारिता विभाग व भूमि विकास बैंक से अदेय प्रमाण पत्र लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस नियम के दायरे में ग्राम पंचायत, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ने वाले कई दिग्गज आएंगे। ऐसे लोगों को अब अपना बकाया जमा करके आदेय प्रमाण पत्र लेना होगा। तभी वह चुनाव लड़ सकेंगे।

भूमि विकास बैंक के शाखावार बकायेदारों की संख्या
बैंक शाखा का नाम बकायेदारों की संख्या धनराशि लाख रुपये
फतेहपुर शाखा - 927 - 710.77
बिंदकी शाखा - 406 - 317.69
खागा शाखा - 440 - 364.45
धाता शाखा - 351 - 131.19
सहकारिता के शाखा वार बकायेदारों की संख्या
नाम (शाखा) बकायेदारों की संख्या धनराशि लाख रुपये
मुख्यालय -- 137 -- 14.53
राधनगर -- 639 -- 95.64
असोथर -- 10 -- 0.13
बहुआ -- 611 -- 7.26
हुसैनगंज -- 553 -- 58.33
थरियांव -- 723 -- 71.61
नगर पालिका -- 455 -- 163.77
खागा -- 896 -- 52.33
खखरेरू -- 142 -- 3.92
धाता -- 3691 -- 145.94
छिवलहा -- 451 -- 3.09
हथगाम -- 1043 -- 45.39
बिंदकी -- 690 -- 56.08
जोनिहां -- 374 -- 6.73
बकेवर -- 20 -- 2.78
मलवां -- 17 -- 1.42
पंचायत चुनाव लड़ने वालों को भूमि विकास और सहकारी बैंकों से आदेय प्रमाण पत्र लेना होगा। जिन लोगों का बकाया है, उन्हें अदेय प्रमाण पत्र नहीं दिया जाएगा। जिले में 12 हजार 576 लोगों पर 22 करोड़ 53 लाख रुपये 5 हजार रुपये का कर्ज है। - राम नयन सिंह, एआर सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed