फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   panchayat sachiv nilambit in fatehpur

वायरल वीडियो में अभद्रता करने वाला पंचायत सचिव निलंबित

Tue, 28 Jul 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
panchayat sachiv nilambit in fatehpur
फतेहपुर में ग्रामीणों से अभद्रता और सरकार पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी असोथर ब्लॉक के पंचायत सचिव लवलेश कुमार मिश्र को निलंबित कर दिया गया है। दो दिन पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह ग्रामीणों को फटकार रहे थे और सरकार को कोस रहे थे। उन्हीं ग्रामीणों में से किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो का संज्ञान लेने के बाद डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ अजय आनंद सरोज ने निलंबन की कार्रवाई की।
विज्ञापन

असोथर विकासखंड के पंचायत सचिव लवलेश कुमार मिश्र के पास छह ग्राम पंचायतों का प्रभार है। ग्रामीण जब भी उनके पास फरियाद या शिकायत लेकर पहुंचते थे तो वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते थे। कई बार उनकी शिकायतें ग्रामीणों ने अफसरों से की थीं। दो से तीन दिन पहले भी कुछ ग्रामीण शिकायत लेकर उनके पास पहुंचे तो पंचायत सचिव अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन

उनका गुस्सा यहां शांत नहीं हुआ, प्रदेश और केंद्र सरकार पर अभद्र टिप्पणी करने लगे। इस बीच किसी ग्रामीण ने उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मंगलवार को वायरल वीडियो जिला अधिकारी संजीव सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने डीपीआरओ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। डीपीआरओ अजय आनंद ने बताया कि पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed