फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Panchayat elections: 6 gram panchayats of Asothar cease to exist

पंचायत चुनाव: असोथर की 6 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त

Sun, 17 Jan 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: 6 gram panchayats of Asothar cease to exist
फतेहपुर। पंचायत चुनाव से पूर्व रविवार देर शाम जिलाधिकारी अपूूर्वा दुबे ने पंचायतों का परिसीमन जारी कर दिया। डीएम की संस्तुति के बाद असोथर ब्लाक की छह ग्राम पंचायतों का अस्तित्व हमेशा के लिए समाप्त हो गया।
विज्ञापन

संबंधित ग्राम पंचायतों को असोथर नगर पंचायत में शामिल कर दिया गया है। इस परिसीमन के बाद से जनपद में पंचायत चुनावों की सीटों की स्थिति भी स्पष्ट हो गई है।
विज्ञापन

नए परिसीमन के बाद से ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों की कुल संख्या घट गई है। इसके मुताबिक जिले में 840 ग्राम पंचायतों में 834 पंचायतें बची हैं। इसी क्रम में 1148 क्षेत्र पंचायतों में से 1135 शेष बची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इस परिसीमन में जिला पंचायत का एक भी वार्ड कम नहीं हुआ है। इस तरह से इस बार के पंचायत चुनाव में जिला पंचायत की 46, ग्राम पंचायत की 834 और क्षेत्र पंचायत की 1135 सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।
सीटों की संख्या तय हो जाने के बाद अब आरक्षण तय किया जाना शेष है। जिला पंचायत राज अधिकारी अजय आनंद सरोज ने बताया कि पंचायतों की सीटों के आरक्षण के संबंध में अभी तक शासन से किसी प्रकार के दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।
इन ग्राम पंचायतों का अस्तित्व हुआ समाप्त
इब्राहिमपुर टांडा, शाहजहांपुर खालसा, अकबरपुर नसीरपुर, असोथर, बउंडर और प्रेममऊ कटरा
जिला पंचायत के वार्डों में हुआ आबादी का समायोजन
परिसीमन में जिला पंचायत असोथर के वार्ड 31 में 51,370 की आबादी थी। यहां से आबादी हटकर नगर पंचायत में विलय हुई तो यहां की आबादी घटकर 32,668 हो गई। ऐसे में जिला पंचायत वार्ड 31 की आबादी का सामंजस्य बनाने के लिए ऐंडी वार्ड 30 से बेरुई, जमलामऊ और कंधिहा तीन वार्डों को काटकर इसमें जोड़ा गया।
जिससे अब वार्ड 31 की आबादी बढ़कर 38,187 हो गई है। जबकि ऐंझी वार्ड से तीन गांव कटने के बाद वहां की आबादी 50,858 से घटकर 43,043 हो गई है। इस तरह से आबादी के समायोजन से दोनों जिला पंचायत वार्डों का समीकरण बराबर हो गया।

शासन की गाइडलाइन के अनुसार और सभी तरह के दावे, आपत्तियों की सुनवाई और निस्तारण के बाद ही नया परिसीमन तैयार हुआ है। अब पंचायत चुनाव नए परिसीमन पर निर्धारित सीटों पर ही होंगे। - अपूर्वा दुबे, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed