फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Panchayat assistant along with his family members beat up the Pradhan

Fatehpur News: पंचायत सहायक ने परिजनों संग प्रधान को पीटा

Sun, 23 Feb 2025 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Panchayat assistant along with his family members beat up the Pradhan
हसवा। थरियांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर भभैंचा गांव के प्रधान पर पंचायत सहायक ने परिवार के छह लोगों संग हमला किया। हमले में प्रधान को चोट आई। मामले में चेन लूट का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


गांव के पंचायत सहायक सुनील कुमार रविवार को गांव में आवास सर्वे करने गया था। सर्वे के दौरान गांव के ही एक व्यक्ति से हाथापाई हो गई। विवाद पर सुनील ने फोन कर परिजनों को बुला लिया। सुनील ने प्रधान की शह पर मारपीट का आरोप लगाया। भड़के परिजन प्रधान की तलाश में जुटे। चौराहे के पास पुलिया पर प्रधान अंकेश कुमार बैठा था। प्रधान का आरोप है कि अचानक पंचायत सहायक और उसके साथ छह परिजनों ने उस पर हमला किया। हमले के दौरान चेन भी लूट ली। जबकि पंचायत सहायक का विवाद गांव के प्रताप के साथ हुआ था। पंचायत सहायक के परिवार का एक व्यक्ति प्रधानी चुनाव में हार चुका है। इसकी भी खुन्नस पंचायत सहायक मानता है। हसवा चौकी प्रभारी सुमित देव पांडेय मौके पर पहुंचे। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष नदीमउद्दीन पप्पू, भिटौरा ब्लॉक अध्यक्ष स्वामी शरण पाल व अन्य प्रधान साथियों संग अंकेश थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि प्रधान के साथ मारपीट हुई है। लूट का आरोप गलत है। सात लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed